लखनऊ में लॉ स्टूडेंट की कार को टक्कर, नशे में धुत युवकों पर FIR दर्ज | Lucknow news
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के एक छात्र की कार को तेज रफ्तार से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा नगर के न्यू आशुतोष नगर निवासी मुदित कुमार सिंह लॉ विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष के छात्र हैं। मुदित ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की सुबह वह अपनी कार से विश्वविद्यालय परिसर की पार्किंग की ओर जा रहे थे। तभी मुख्य गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या UP 32 NW 2025 ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
छात्र मुदित का आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे में थे। टक्कर मारने के तुरंत बाद वे मौके से भाग निकले। मुदित ने वाहन का नंबर नोट कर लिया और आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुदित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
