लखनऊ में रिकवरी एजेंट की निर्मम हत्या, सिर पर कांच से हमला कर उतारा मौत के घाट
लखनऊ के पटेलनगर इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश उपाध्याय की फोन पर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अयोध्या रोड स्थित राम इन होटल के पास दो युवकों ने शशि को बुलाया और फिर पीटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पास पड़े कांच के टुकड़े से शशि के सिर पर तब तक वार किया जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शशि को लोहिया संस्थान पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक शशि मूल रूप से अंबेडकर नगर के राजे सुलतानपुर मार्केट के रहने वाले थे। वह लखनऊ के रघुराज नगर में किराए का कमरा लेकर एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।
मृतक के भाई रवि प्रकाश ने बताया कि रात करीब 11 बजे शशि के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकल गए थे। देर रात गाजीपुर थाने की पुलिस ने फोन कर लोहिया अस्पताल बुलाया और शशि की मौत की खबर दी। भाई के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है, विशेषकर सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान मिले हैं।
एसीपी ने बताया कि रवि प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक शशि प्रकाश के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि दो हमलावर काली और लाल रंग की बाइक से आठ नंबर चौराहे पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने शशि प्रकाश को फोन कर बुलाया। शशि प्रकाश पैदल ही फोन पर बात करते हुए वहां पहुंचे। वहां दोनों हमलावरों से उनका विवाद हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। इसी बीच, एक हमलावर ने सड़क पर पड़ा कांच का टुकड़ा उठाया और शशि के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।
लखनऊ की तहज़ीब सिखाएगी पुलिस, स्काउट-गाइड जम्बूरी की सुरक्षा और आतिथ्य के लिए खास ट्रेनिंग
26 जनवरी से गोमतीनगर से चलेंगी पुष्पक और छपरा एक्सप्रेस, समय सारणी बदली
यूपी रोडवेज में 500+ कंडक्टरों को मिलेगी नौकरी, शर्तों के साथ मिला नया अवसर
यूपी में 12 वर्षीय बच्चे के पैर का कैंसर डिस्ट्रेक्शन ओस्टियोजेनेसिस तकनीक से हुआ सफल इलाज
श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस: उत्तर प्रदेश में अब 25 नवंबर को रहेगा अवकाश
कोहरे से निपटने की तैयारी: रेलवे ने बढ़ाई पटरियों की सुरक्षा, टीमें तैयार
राहुल गांधी को सेना टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कार्यवाही पर रोक बढ़ी
यूपी में 23 IPS अधिकारियों की प्रशिक्षण हेतु तैनाती, हज इंस्पेक्टर परीक्षा की घोषणा
