कूच बिहार ट्रॉफी: यूपी ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से रौंदा, अयान बने मैन ऑफ द मैच
सहारनपुर के सुंदरपुर स्थित सालिटेयर क्रिकेट ग्राउंड में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 एलीट ग्रुप डी का रोमांचक मुकाबला मेजबान उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ की टीम पहली पारी में मात्र 180 रनों पर सिमट गई, जिसमें वेदांश खेडिया ने नाबाद 82 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों अयान अकरम ने चार और आदित्य सिंह ने तीन विकेट लेकर मेहमान टीम पर दबाव बनाया।
इसके जवाब में उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्तिकेय के 88, भव्य गोयल के 87 और अमनोल के 73 रनों की अहम पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने पहली पारी में 370 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस तरह उत्तर प्रदेश को पहली पारी के आधार पर 190 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।
चौथे और अंतिम दिन, छत्तीसगढ़ की टीम अपनी दूसरी पारी में 250 रनों पर ऑलआउट हो गई। उत्तर प्रदेश के लिए अयान अकरम एक बार फिर स्टार साबित हुए, जिन्होंने तीन विकेट लिए, जबकि रवि सैनी ने चार विकेट चटकाए। छत्तीसगढ़ की पूरी टीम के पवेलियन लौटने के बाद, उत्तर प्रदेश को जीत के लिए मात्र 60 रनों का लक्ष्य मिला।
यूपी के बल्लेबाजों ने इस छोटे लक्ष्य को हासिल करने में कोई देर नहीं लगाई। 9.5 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 63 रन बनाकर उत्तर प्रदेश ने यह मैच नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। घरेलू मैदान पर सहारनपुर के युवा खिलाड़ी अयान अकरम को उनके बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसमें उन्होंने कुल सात विकेट अपने नाम किए। इस मैच में रेफरी अलिंद नायडू, अंपायर अक्षय जांबलेकर व संदीप वासुदेव चव्हाण, एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव लतीफ-उर-रहमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉ. अदील का आतंकी कनेक्शन: अस्पताल से मांगे थे 8 लाख विस्फोटक खरीदने हेतु
सहारनपुर में अनोखी चोरी: बीयर पी, सिगरेट फूंकी, लाखों का माल ले उड़े चोर
70+ बुजुर्गों को मिलेगा सीधा आयुष्मान लाभ, विशेष अभियान शुरू
सहारनपुर में सजेगी नेशनल स्कूल कुराश चैंपियनशिप की धमक, 900 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
सहारनपुर परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें बदलीं, नया शेड्यूल जारी
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: गौ हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पिता ने ट्रैक्टर मोड़ा, ढाई साल का बेटा पहिये के नीचे आकर मौत का शिकार
