काशी तमिल संगमम 4.0: ‘हर-हर महादेव’ के नारों के साथ तमिलनाडु के मेहमानों का भव्य स्वागत, डमरू वादन से गूंजा स्टेशन
काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत से आने वाले आगंतुकों का सिलसिला जारी है। बुधवार की देर रात दूसरा दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दल में बड़ी संख्या में अध्यापक (टीचर्स डेलिगेशन) शामिल थे। स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के उदघोष से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी स्वयं उपस्थित रहे। दोनों ने मेहमानों को काशी की सांस्कृतिक आत्मीयता और तमिल-काशी के ऐतिहासिक संबंधों की जानकारी देते हुए उनका अभिनंदन किया। तमिल मेहमानों में स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के तय शेड्यूल के अनुसार, तमिलनाडु से आए यह डेलिगेट्स गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके बाद वे गंगा तट, घाटों, तथा शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अतिथियों को काशी की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और अध्यात्म से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। यह पहल तमिल–काशी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ठंड आते ही हरी सब्जियों के दाम धड़ाम, लोकल मटर की आवक से और गिरेगी कीमतें
नौकरी देने से पहले पहचान पत्र जांचें: रोहिंग्या और घुसपैठियों पर योगी का कड़ा रुख, वाराणसी में विशेष अभियान शुरू
काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी
वाराणसी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया
IndiGo संकट: उड़ानें रद्द होने से फंसे यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत, बनारस से मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
कफ सीरप किंग शुभम जायसवाल को दाऊद के गुर्गों ने दुबई में दिलाई पनाह, चौंकाने वाले खुलासे
वाराणसी में इंडिगो का संकट गहराया: लगातार 5वें दिन 17 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
वाराणसी: क्रिकेट कोच पर नाबालिग खिलाड़ियों के साथ कुकर्म का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
