Kasganj news: बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
By
Apr 21, 2026
शहर कोतवाली क्षेत्र में नगला थान के निकट बाईपास पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महेशपुर ढोलना निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुष्पेंद्र गांव के ही एक अन्य युवक के साथ किसी काम से बाइक पर गया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
