0

बहन को दुल्हन बना देख छलके कार्तिक आर्यन के आंसू, बोले- ‘तुम हमेशा मेरी छोटी सी…’

By Dec 10, 2025

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनकी छोटी बहन डॉ कृतिका तिवारी ने हाल ही में पायलट तेजस्वी कुमार सिंह के साथ शादी की है। यह शादी ग्वालियर के ताज उषा किरण पैलेस में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों के साथ कार्तिक ने एक बेहद भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा, “कुछ दिन ऐसे होते हैं, जो आपकी दुनिया को बिल्कुल बदल देते हैं। आज वही दिन था, अपनी किकी को दुल्हन के रूप में देखकर ऐसा लगा कि मैं सालों को पल में बदलते हुए देख रहा हूं।”

कार्तिक ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा, “किकी मैंने तुम्हें छोटे से बड़ा होते हुए देखा है। तुम वही हो जो बचपन में मेरे पीछे-पीछे हर जगह भागती रहती थी। उस बच्ची को मैंने खूबसूरत दुल्हन के रूप में बदलते हुए देखा है, जो पूरी खुशी और मजबूती के साथ अपनी नई जिंदगी में कदम रखने जा रही है।” तस्वीरों में कार्तिक अपनी बहन को देखकर काफी भावुक नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस भी भावुक हो गए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डॉ. रूमा कुमारी को मिला ‘आइडियल अचीवर्स अवॉर्ड’, नई शिक्षा नीति सेमिनार में 71 विभूतियां सम्मानित

गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर एवं जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय 'नई शिक्षा नीति-समस्याएं एवं समाधान' था। इस कार्यक्रम के साथ...
By Dec 10, 2025

साझा करें