बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा का जलवा, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 3 दिन में कमाए इतने करोड़!
कपिल शर्मा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में अच्छी पकड़ बनाई है। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और इसमें कपिल शर्मा अपने जाने-पहचाने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ मनजोत सिंह, पारुल गुलाटी, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना और असरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Sacnilk वेबसाइट के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में लगभग 1.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि यह शुरुआत बहुत प्रभावशाली नहीं थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में सुधार देखने को मिला।
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बढ़त हासिल की। सुस्त ओपनिंग डे के बाद, शनिवार को फिल्म की कमाई में स्पष्ट वृद्धि हुई, जिससे निर्माताओं को उम्मीद मिली कि आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन मजबूत होगा।
दूसरे दिन, शनिवार को ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन दो दिनों में लगभग 4.35 करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा दर्शकों की संख्या में मामूली वृद्धि का संकेत देता है।
तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रविवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 0.70 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इससे फिल्म की कुल कमाई लगभग 5.05 करोड़ रुपये हो गई है। दिन के बाकी शो इस आंकड़े को और भी बड़ा बनाने में योगदान देंगे।
13 दिसंबर 2025 को हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 9.45 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में ज्यादा दर्शक नहीं आए, फिर भी उम्मीद है कि दोपहर और शाम के शो में दर्शकों की संख्या सुबह के शो से अधिक होगी।
अक्सर देखा जाता है कि कॉमेडी फिल्में वीकेंड पर ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करती हैं। इसलिए, फिल्म को शाम और रात के शो से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। अगर माउथ ऑफ वर्ड (Word of Mouth) सकारात्मक रहता है, तो आने वाले दिनों में कलेक्शन और बढ़ सकता है।
मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा
सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब
नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य
