कानपुर पुलिस को मिले दो नए JCP, विपिन टाडा और संकल्प शर्मा की हुई तैनाती (Kanpur news)
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शासन ने बुधवार देर रात कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) विनोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह कानपुर में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय का कार्यभार देख रहे थे।
इसके अलावा, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार को भी एडीजी रैंक पर प्रोन्नत कर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। आशुतोष कुमार अभी भी कार्यभार देख रहे थे, लेकिन जल्द ही उन्हें रिलीव किया जाएगा।
इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर अब नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा और मेरठ के एसपी विपिन टाडा को कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। यह बदलाव कानपुर पुलिस (Kanpur news) के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों नए अधिकारी शहर की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल इन दोनों आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करेंगे।
