कानपुर: CSJMU में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, CSJMU news में जानें क्या है खास
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के जन्म कल्याणक के अवसर पर एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय संगोष्ठी 13 और 14 मार्च को होगी, जिसमें देश-विदेश के विद्वान ‘तीर्थंकर ऋषभदेव: उनका सामाजिक-सांस्कृतिक अवदान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
संगोष्ठी का आयोजन आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोधपीठ और दीनदयाल शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दीक्षा जैन शिरकत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र शामिल होंगे।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के डॉ. धर्मेंद्र कुमार जैन और विशिष्ट वक्ता के रूप में नेपाल के वाल्मीकि विद्यापीठ, काठ से निरज दाहाल अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य ऋषभदेव के सिद्धांतों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर गहन चर्चा करना है।
