0

कानपुर देहात: युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

By Jun 16, 2026

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेवन गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह ने मंगलवार तड़के घर के पीछे लगे नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, शिवम सिंह खेती-किसानी का काम करता था और हाल के दिनों में किसी बात को लेकर गुमसुम रहता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह करीब 12 बजे तक टीवी देखता रहा और फिर सोने चला गया। भोर पहर करीब चार बजे उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां रेखा देवी बेहाल हो गईं, जबकि दादी और भाई रो-रोकर बेहाल थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग युवक के इस कदम के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मंत्री सचान का डीएम पर गुस्सा: ‘पंचायतों को मजाक बना रखा है’, वायरल हुआ वीडियो

कानपुर देहात के सरवनखेड़ा ब्लॉक के कठेठी गांव में रविवार रात आयोजित ग्रामीण चौपाल में राजस्व अधिकारियों के न पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान खासे नाराज हुए। उन्होंने चौपाल स्थल से ही जिलाधिकारी कपिल...
By Jun 16, 2026

साझा करें