कानपुर देहात: राजस्व अफसरों की गैरहाजिरी पर भड़के मंत्री राकेश सचान, DM की लगाई क्लास
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक ग्रामीण चौपाल के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान खासे नाराज दिखे। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी कपिल सिंह को फोन कर व्यवस्था पर सवाल उठाए। मंत्री सचान ने कहा कि पंचायतों को मजाक बनाकर रख दिया गया है। जब कैबिनेट मंत्री को किसी कार्यक्रम में शामिल होना हो, तो उपजिलाधिकारी (SDM) जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए।
यह घटना सरवनखेड़ा ब्लॉक के कठेठी गांव की है, जहाँ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर मंत्री सचान ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम को फोन कर आगे से ऐसी लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मंत्री ने फोन पर डीएम से कहा कि यहां कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। लोगों की शिकायतों को सुनने और उनका निस्तारण करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर एसडीएम मौजूद होतीं तो शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो जाता। मंत्री ने निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इस मामले में एसडीएम से जवाब तलब किया जाए। इस घटना से सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारियों की जवाबदेही और उपस्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रसूलाबाद में करंट लगने से मासूम की मौत, पंखे के तार से हुआ हादसा
नया मोबाइल न मिलने से नाराज महिला ने लगाई फांसी, UP में सनसनी
कानपुर फैक्ट्री हादसा: महिला को बचाने में युवक की मौत, मालिक के घर प्रदर्शन
कानपुर: स्कूल में बच्चों से पूछा पीएम कौन, गूंजा ‘मोदी’ का नाम
एनजीओ संचालिका से लूट की साजिश रचने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, 5 लाख की लूट का मामला
बीकेटी में परीक्षा देने जा रही छात्रा पर चाकू से हमला, छेड़छाड़ का आरोप
किसानों की समस्याओं पर भाकियू हलधर का प्रदर्शन, सिंचाई पानी की मांग
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 3 घंटे में 12 कैमरों की मदद से मिला लावारिस बैग, लैपटॉप सुरक्षित
