कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में आयोजित रेलवे चैंपियनशिप लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सीएनबीएन ने जीत लिया है। बुधवार को श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए इस मैच में सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201 रनों के विशाल अंतर से हराया। सीएनबीएन की जीत में बल्लेबाज सागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने 150 रनों की शानदार पारी खेली।
सीएनबीएन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। सागर ने अकेले 150 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि विकास परिहार ने 58 रनों का योगदान दिया। जनरल सुपर किंग्स की ओर से इंद्रराज मीणा ने 3 विकेट लिए।
जवाब में उतरी जनरल सुपर किंग्स की टीम सीएनबीएन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 12 ओवरों में महज 52 रनों पर सिमट गई। जनरल सुपर किंग्स के लिए दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 12 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सीएनबीएन के गेंदबाजों में शुभम और संदीप सिंह ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। सागर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा
UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती
कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)
कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा
कानपुर में LPG कालाबाजारी के खिलाफ SP का प्रदर्शन, 19 मार्च को मनाएगी ‘काला दिवस’ (Kanpur news)
