JSSC Special Teacher Recruitment 2025: झारखंड में स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार झारखंड में बतौर स्पेशल टीचर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये स्पेशल टीचर के कुल 3451 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 13 जनवरी, 2026 तक इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु वर्गानुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष, महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएड या बीएड की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं प्राप्त की हो। स्पेशल टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये, जबकि एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
कोडरमा में महंगाई का कहर: सब्जियों ने फलों को भी पछाड़ा, किचन का बजट बिगाड़ा
दक्षिण भारत जाने वालों के लिए बुरी खबर! पटना-चर्लापल्ली समेत कई स्पेशल ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बताई वजह
साइबर ठगी का नया तरीका: व्यवसायी के खाते से पेटीएम के जरिए 2 लाख रुपये गायब
सब्जी की आड़ में शराब तस्करी! हजारीबाग पुलिस ने पकड़ी 132 पेटी विदेशी शराब, बिहार में होनी थी सप्लाई
झारखंड के छात्रों को मिली बड़ी राहत, 8 महीने के इंतजार के बाद खुला e-Kalyan पोर्टल
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
झारखंड में सड़कों का जाल: 175% की वृद्धि, राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंचा राज्य
भारतीय सेना के वीर योद्धा और तकनीक के महारथी, मेजर जनरल शिव प्रकाश मिश्रा का निधन
