Putin press conference में पत्रकार ने लाइव प्रसारण के दौरान किया प्रपोज, मिला ये जवाब
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त माहौल हल्का हो गया जब एक पत्रकार ने लाइव प्रसारण के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। यह घटना तब हुई जब पुतिन देश की अर्थव्यवस्था और युद्ध जैसे गंभीर मुद्दों पर सवालों के जवाब दे रहे थे।
23 वर्षीय पत्रकार किरिल बाझानोव ने ‘मैं शादी करना चाहता हूं’ लिखा एक पोस्टर दिखाया और पुतिन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मेरी गर्लफ्रेंड अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रही है। ओलेचका, मुझसे शादी करोगी?”
इस अप्रत्याशित प्रस्ताव पर हॉल में मौजूद सभी पत्रकारों ने तालियां बजाईं और हंसी-मजाक का माहौल बन गया। पत्रकार ने बाद में पुतिन से कहा कि वह अपनी शादी में उन्हें बुलाना चाहते हैं।
प्रस्ताव के बाद पत्रकार ने पुतिन से महंगाई और उच्च बंधक भुगतान वाले बंधक ऋण (mortgage payments) के बारे में सवाल किया। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पार्टनर आठ साल से साथ हैं लेकिन बढ़ती लागत के कारण परिवार शुरू करने का खर्च नहीं उठा सकते।
एक घंटे बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस के मॉडरेटर ने घोषणा की कि किरिल बाझानोव की गर्लफ्रेंड ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह खबर सुनते ही हॉल में फिर से उत्साह काफ़ी उत्साह देखने को मिला।
