जल निगम के कार्य में बाधा, पार्षद के घर में घुसकर मारपीट, चाकू भी लहराया
शहर के वार्ड बारह से पार्षद किशन नायक के सरकारी कार्य में बाधा डालने और उनके घर में घुसकर मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना 21 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब जल निगम की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा था और पार्षद स्वयं इसकी निगरानी कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान पड़ोसी रवि गांधी अपने बेटे मोहित, कुनाल, विनीत उर्फ बिन्नी और परिवार की अन्य महिलाओं व चार-पांच अन्य लोगों के साथ जबरन पार्षद के घर में घुस आए। आरोप है कि कुनाल ने घर में ईंट-पत्थर फेंके, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। वहीं, विनीत और मोहित ने कथित तौर पर पार्षद किशन नायक के साथ हाथापाई और मारपीट की।
घटना के दौरान ज्योति उर्फ गुल्लू पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जब पार्षद की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच, कुनाल कथित तौर पर एक बड़ा चाकू लेकर आया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से छीनकर फेंक दिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पार्षद किशन नायक ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि आरोपियों ने न केवल सरकारी कार्य को रुकवाने की कोशिश की, बल्कि उन्होंने चौथ वसूली की मांग भी की। इसके अलावा, आरोपियों ने परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी।
यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी रवि गांधी और उसके बेटों के खिलाफ पहले भी थाना कमला नगर और नाई की मंडी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने पार्षद की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैट देने में विफल बिल्डर को 29.80 लाख रुपये लौटाने का आदेश
आगरा के 12 चेहरों को मिलेगा डिजाइनर कैलेंडर पर छाने का मौका
पिस्टल तानकर छत से फेंका, मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष
संदिग्ध हालत में होटल में ठहरा युवक झुलसा, हालत गंभीर, आगरा रेफर
आगरा: राइफल साफ करते सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली लगने से मौत, परिवार सदमे में
मोबाइल कवर में छिपाकर चांदी की चोरी, शातिर ठेकेदार और कारीगर गिरफ्तार
आगरा वायुसेना स्टेशन पर आतंकी हमला: मॉक ड्रिल में दो संदिग्ध गिरफ्तार
10 ग्राम का नीलकंठी पक्षी, 10 हजार किमी की उड़ान भरकर आगरा पहुंचा
