जेवर एयरपोर्ट पर 4458 करोड़ का निवेश, AI SATS बनाएगी कार्गो हब और Air Catering Kitchen
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का एक और महत्वपूर्ण तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स (AI SATS) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, कंपनी गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित करेगी, जिनमें कुल 4458 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन परियोजनाओं से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
जेवर एयरपोर्ट पर एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और एक विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन की स्थापना की जाएगी। यह निवेश उत्तर प्रदेश के एविएशन, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जेवर बनेगा उत्तर भारत का कार्गो हब
एमओयू के अनुसार, एआई सैट्स जेवर एयरपोर्ट परिसर में एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस का निर्माण करेगी। यह कार्गो कैंपस न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस परियोजना से निर्यात-आयात गतिविधियों को गति मिलेगी, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि उत्पाद जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ होगा। जेवर एयरपोर्ट को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे यह कार्गो कैंपस अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक रणनीतिक हब के रूप में उभरेगा। यह राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अत्याधुनिक एयर कैटरिंग किचन की स्थापना
एमओयू के दूसरे प्रमुख निवेश के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही एक अत्याधुनिक विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन की स्थापना की जाएगी। यह किचन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराएगा। विशेष बात यह है कि यहां तैयार किया गया भोजन केवल जेवर एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी सप्लाई पूरे उत्तर भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर भी की जाएगी। इससे क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी तथा हजारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे का यह परिणाम राज्य को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूत स्थिति में स्थापित करेगा।
कासगंज में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटा, Kasganj news
सीएसए विवि की नई Tomato Farming Technique को राष्ट्रीय मान्यता, यूपी के किसानों को मिलेगा लाभ
मोहनपुरा में हुई सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा, दिखा मेधावियों का दम; UP education news
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राएं करेंगी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक, ‘UP education news’ में नई पहल
लखनऊ में बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, शव के टुकड़े नहर में फेंके; Lucknow crime news
कानपुर देहात: अज्ञात वाहन ने ली बुजुर्ग की जान, Shivli accident news
उत्तर प्रदेश में फरवरी का सबसे गर्म दिन, कई जिलों में चढ़ा पारा; UP Weather News
लखनऊ में दर्दनाक Lucknow accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक फरार
