0

इंदौर सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार बस से टकराई, एक छात्र की मौत, New Year पार्टी से लौट रहे थे

By Jan 2, 2026

नए साल की पहली सुबह इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में तड़के करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में थार में सवार नागदा के छात्र शुभम मेहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा कृपालघाटी के पास हुआ, जब सिमरोल की ओर से आ रही थार (MP 09 ZL-4001) और ओंकारेश्वर की ओर जा रही यात्री बस आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा बस में बुरी तरह फंस गया। एयरबैग खुलने के बावजूद, पीछे की सीट पर बैठे छात्र शुभम मेहर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घायलों में शुभम के दोस्त प्रियांशु कक्कड़ और युवती आयुषी गौर शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दुर्घटनास्थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे यह अंदेशा है कि ये युवक-युवती पार्टी से लौट रहे थे। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। बस चालक ने तुरंत सूचना देकर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया। शुभम के परिजनों ने बताया कि वह परीक्षा देने आया था, लेकिन दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल हो गया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

इंदौर में दूषित पानी से 15 की मौत, NHRC ने MP सरकार को भेजा नोटिस, हाई कोर्ट में भी सुनवाई आज

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। 68 वर्षीय गीताबाई सहित 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 16 बच्चों सहित 201 लोग...
By Jan 2, 2026

साझा करें