0

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान

By Dec 10, 2025

गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में देरी का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा। दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई की उड़ानें तय समय पर नहीं पहुंचीं, जबकि हैदराबाद की उड़ान को परिचालन कारणों से रद करना पड़ा। लगातार बदलते समय और अनिश्चितता की वजह से एयरपोर्ट पर दिन भर यात्री परेशान रहे।

शनिवार सुबह से ही उड़ानों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। जैसे-जैसे समय बदला, यात्रियों की चिंता बढ़ती गई। कई लोग सुबह से मोबाइल फोन पर अपडेट देखते रहे, तो कई एयरपोर्ट पहुंचकर काउंटरों पर जानकारी लेते रहे। तय समय से उड़ानें आगे बढ़ने के कारण यात्रियों की दिनभर की योजनाएं प्रभावित होती रहीं। कुछ लोगों ने कहा कि वे उड़ान रद होने की आशंका में लगातार तनाव में रहे और कुछ ने मजबूरी में दूसरे दिन की बुकिंग कराई।

इंडिगो की हैदराबाद उड़ान को सुबह ही रद कर दिया गया, जिससे कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए। एयरलाइन की ओर से संदेश भेजे गए, लेकिन कई यात्रियों के होटल और आगे की बुकिंग भी प्रभावित हुई। इस बीच दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुर व मुंबई से आने वाली उड़ानें समय पर नहीं पहुंच सकीं। कुछ उड़ानों में डेढ़ से दो घंटे तक की देरी हुई, जिससे प्रतीक्षारत लोगों की बेचैनी बढ़ गई। एयरपोर्ट पर दिनभर पूछताछ काउंटरों पर भीड़ उमड़ती रही। बुजुर्ग, बच्चे और दूर-दराज़ से आए यात्री परेशान दिखे।

एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि उड़ानों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को वास्तविक समय की जानकारी देने के लिए एयरलाइन व एयरपोर्ट स्टाफ संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। एयरलाइंस की ओर से नाश्ता व वेटिंग एरिया में पुनः बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उड़ानों की अनियमितता ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर गंभीर असर डाला है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान

गोरखपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में 5 लाख 16 हजार संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में अब तक 1...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन

गोरखपुर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को धूप निकली, लेकिन गलन का असर पूरे दिन महसूस किया गया। दोपहर बाद सूरज थोड़ा तेज हुआ, पर उत्तरी पछुआ हवा के कारण गलन का असर...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा

गोरखपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से शहरवासी परेशान हैं। नगर निगम द्वारा गुलरिहा के अमवा इलाके में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया गया था, ताकि कुत्तों की...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें

इंडिगो संकट का असर रोडवेज पर भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से बसें कम पड़ गईं। गोरखपुर परिवहन निगम प्रशासन को गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों...
By Dec 10, 2025

गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल...
By Dec 10, 2025

जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर में भूमि हड़पने के लिए एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृत व्यक्तियों को ‘ज़िंदा’ दिखाकर उनके नाम से नोटिस और आदेश जारी करा लिए। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना...
By Dec 10, 2025

इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट

गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में अचानक आई बाधा के कारण बड़ी संख्या में यात्री अब ट्रेनों की...
By Dec 10, 2025

UP में Smart Prepaid Meter से 300 से ज्यादा विद्युत सखियों की कमाई पर संकट, विभाग कर रहा मंथन

गोरखपुर जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद से विद्युत सखियों की कमाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में 314 विद्युत सखियां काम कर रही...
By Dec 10, 2025

साझा करें