निगोहां में प्रॉपर्टी डीलरों का अवैध रास्ता ध्वस्त, नहर की जमीन खाली कराई
निगोहां में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नहर को पाटकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को गुरुवार को सिंचाई विभाग ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन सिंचाई विभाग और पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली। विभाग ने नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर उसकी मूल संरचना को बहाल किया।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पहले प्रॉपर्टी डीलरों ने नहर को पाटकर एक रास्ता बना लिया था, जिससे नहर का प्रवाह बाधित हो गया था। पानी के उफान से कटान शुरू हो गई थी और खेतों तक पानी पहुंचना भी बंद हो गया था। इस अतिक्रमण से स्थानीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा था।
इस कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के एई पुनीत कुमार, जेई रमेश चन्द्र, सींचपाल मेट और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। नहर की जमीन को खाली कराने से अब पानी का प्रवाह सुचारू होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
BR Ambedkar University: 100 से अधिक कॉलेजों पर 50 हजार का जुर्माना, प्रैक्टिकल अंक दर्ज नहीं
आगरा में TDI मॉल के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, Polycab के दो मैनेजरों की दर्दनाक मौत
Agra Jaipur Highway पर दौड़ते कंटेनर में लगी आग, Samsung फ्रिज जलकर खाक
जीआईसी के पास दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल स्नैचिंग, CCTV फुटेज से खुला मामला
आगरा मेट्रो का ट्रायल रन जून में, कैंट से कॉलेज स्टेशन तक दौड़ेंगी ट्रेनें; शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
हॉकी टूर्नामेंट: पुरुष वर्ग में गाजियाबाद और महिला वर्ग में हरदोई बने विजेता, आगरा को मिली हार
Board Exams 2026: कम उपस्थिति पर स्कूलों से छात्रों को नोटिस, कोचिंग पर भारी पड़ रही नियम की अनदेखी
23 साल पुराने ऑटो चोरी केस में सबूतों के अभाव में आरोपी बरी, पुलिसकर्मी नहीं हुए पेश
