वेटरिनरी विश्वविद्यालय में 20 हरे पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने जब्त किए पेड़, प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप
वेटरिनरी विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर हुए हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला गंभीर हो गया है। शनिवार को यहां करीब आधा सैकड़ा पेड़ व झाड़ियां बिना अनुमति काट दी थीं, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। दरअसल आरोपियों की अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग की टीम ने देर रात तक कटे हुए पेड़ और झाड़ियों की गिनती की है। इसमें 20 हरे पेड़, 45 झाड़ीनुमा पेड़ एवं 30 पेड़ों की कटी हुई टहनियां पड़ी मिलीं हैं। इनमें बबूल, विलायती बबूल, पापड़ी और विदेशी बबूल जैसी प्रजातियां शामिल हैं। कटान में प्रयोग की गई जेसीबी मशीन व उसका चालक दोनों फरार हैं।
वन विभाग का आरोप है कि विवि प्रशासन पेड़ काटने वालों के नाम और उनकी पूरी जानकारी साझा नहीं कर रहा, इससे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। सूचना पर वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कटे हुए पेड़ों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और शख्स-ब-शख्स जिम्मेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन रक्षक कुमारी आरती ने तहरीर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन तथ्य अपूर्ण होने से मामला अटक गया है। वन रेंजर अतुल तिवारी ने बताया कि वेटरनिरी विवि में देशी व विलायती बबूल, पापड़ी आदि के कटे हुए 20 पेड़, 45 झाड़ी एवं 30 टहनी बरामद हुईं हैं। जेसीबी संचालक फरार है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
