कानपुर-सिकंदरा हाईवे पर भीषण Road Accident, बाइक सवार को कई वाहनों ने रौंदा
कानपुर-सिकंदरा हाईवे पर रायपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पास सोमवार शाम एक भीषण Road Accident में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद कई तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते हुए निकल गए। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी गांव निवासी अर्पित अवस्थी (22) पुत्र रामबाबू अवस्थी कानपुर से अकबरपुर की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। रायपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से अर्पित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गिरने के बाद कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे वह बुरी तरह कुचल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अर्पित को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कासगंज में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटा, Kasganj news
सीएसए विवि की नई Tomato Farming Technique को राष्ट्रीय मान्यता, यूपी के किसानों को मिलेगा लाभ
मोहनपुरा में हुई सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा, दिखा मेधावियों का दम; UP education news
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राएं करेंगी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक, ‘UP education news’ में नई पहल
लखनऊ में बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, शव के टुकड़े नहर में फेंके; Lucknow crime news
कानपुर देहात: अज्ञात वाहन ने ली बुजुर्ग की जान, Shivli accident news
उत्तर प्रदेश में फरवरी का सबसे गर्म दिन, कई जिलों में चढ़ा पारा; UP Weather News
लखनऊ में दर्दनाक Lucknow accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 15 वर्षीय किशोर की मौत, चालक फरार
