0

कानपुर में भीषण Road Accident, बुलेट सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

By Apr 17, 2026

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में नवोदय नगर फ्लाईओवर पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बर्रा-8 के वरुण विहार निवासी 25 वर्षीय आदित्य सिंह अपने दोस्त हिमांशु के साथ बुधवार रात महाराजपुर प्रेमपुर मोड़ स्थित एक बारात में शामिल होने गए थे। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे दोनों दोस्त बुलेट से घर लौट रहे थे। नवोदय नगर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आदित्य सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त हिमांशु का इलाज चल रहा है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर से कानपुर लेन पर यह हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर crime news: शिवली में शराब ठेके का शटर काटकर लाखों की चोरी, 32 पेटी शराब और नगदी गायब

कानपुर नगर के शिवली कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। ताजा मामला भेवान गांव का है, जहां शुक्रवार रात चोरों ने एक शराब ठेके को निशाना बनाया। चोरों...
By Apr 17, 2026

कानपुर: Z Square Mall में रोबोट से बुझाई आग, मॉक ड्रिल में दिखा हाईटेक बचाव

कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में गुरुवार को अग्नि सेवा सप्ताह के तहत एक फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान दमकल विभाग ने आग बुझाने और फंसे हुए लोगों...
By Apr 17, 2026

कानपुर में गंदगी और ग्रीन बेल्ट पर कब्जे, BJP नेताओं ने Nagar Ayukt से की शिकायत

कानपुर में भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात कर शहर की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को बताया कि...
By Apr 17, 2026

साझा करें