0

चित्रकूट में भीषण road accident, लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो गंभीर घायल

By Apr 18, 2026

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिसौंधा तालाब के पास एक लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 55 वर्षीय कशिया मिश्रा और 35 वर्षीय शिवलाल शामिल हैं, जो कौबरा गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, कशिया मिश्रा और शिवलाल बाइक से दवा लेने के लिए बांधी की तरफ जा रहे थे। बांधी से रामपुर होते हुए कौबरा जाने वाले मार्ग पर बिसौंधा तालाब के पास सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी रामनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें प्रयागराज ले जाने के बजाय बेहतर इलाज के लिए सतना ले गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें