0

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन कारों की टक्कर में एक युवक की मौत

By Dec 9, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मथुरा से कुशीनगर जा रहे निकेत तिवारी (निवासी गोपालपुर, कुशीनगर) की मौत हो गई। निकेत अपने पिता दिनेश तिवारी और बहन इशिता के साथ हुंडई एक्सेंट कार से कुशीनगर लौट रहे थे। कार निकेत चला रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टाटा पंच कार ने ओवरटेक करते समय एक्सेंट कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टाटा पंच कार को अनुज कुमार (निवासी कुतुबपुर, कन्नौज) चला रहा था। टक्कर के बाद एक्सेंट कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से जा भिड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में निकेत तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं उनके पिता दिनेश तथा बहन इशिता भी गंभीर रूप से घायल हैं। टाटा पंच कार टक्कर के बाद आगे से आ रही मारुति डिज़ायर कार से भी भिड़ गई, जिसे गौरंत कलाटी (निवासी बड़ोदा, गुजरात) चला रहे थे। इस वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद इंस्पेक्टर तरुण धीमान, यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी लुहारी देवेंद्र कुमार टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एसएन. मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजा गया है। एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु कराया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By Dec 9, 2025

आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना

आगरा में एसजीएसटी विभाग ने 20 बोगस फर्मों का खुलासा किया है, जिन्होंने 50 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। इन फर्मों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक आपूर्ति के बिना कागजों में...
By Dec 9, 2025

GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!

आगरा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने एक बड़े राजस्व घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें 20 फर्जी फर्मों ने सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। इन...
By Dec 9, 2025

आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं

आगरा नगर निगम में पार्षदों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस प्रकरण की जांच कमेटी न बनने के बाद, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने खुद स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत...
By Dec 9, 2025

आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल

आगरा के फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। यह घटना नवामील के पास सुबह 9.45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार,...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा

आगरा के कालिंदी विहार में ब्रांडेड घी के नाम पर नकली घी बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 134 डिब्बे नकली घी बरामद किए हैं।...
By Dec 9, 2025

UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष बोर्ड ने जिले में कुल 160 परीक्षा केंद्र बनाए...
By Dec 9, 2025

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास सोमवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। धौलपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस चौकी में जा घुसा। टक्कर इतनी...
By Dec 9, 2025

साझा करें