आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, पिकअप से टकराई कार, 8 साल का मासूम गंभीर घायल!
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 28 600 पर मुजफ्फरपुर बिहार से रोहतक हरियाणा जा रही एक कार पिकअप वाहन में पीछे से जा टकराई।
हादसा रविवार रात उस समय हुआ जब कार चालक अमर कुमार पुत्र महेंद्र साहनी, निवासी मकान संख्या 1032/17 रोहतक रोड, थाना रोहतक, जिला हरियाणा, को गाड़ी चलाते समय अचानक नींद आ गई।
कार में चालक के साथ लालती देवी पत्नी महेंद्र साहनी, पुत्री चमेली देवी, शोभा कुमारी पत्नी अमर सिंह, बेटा शिवम, अभिषेक कुमार पुत्र लखेन्दर तथा तीन वर्षीय दिव्या पुत्री लखेन्दर सवार थे।
कार आगे चल रही बुलेरो पिकअप में जा घुसी, जिसे रंजीत पुत्र फुलकान झा निवासी हाउस न. 2027, ओखला फेज-1, दिल्ली चला रहा था। जोरदार टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार में बैठे शिवम उम्र लगभग 8 वर्ष के पैर में गंभीर चोट लग गई।
सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह तथा चौकी प्रभारी लुहारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
