कानपुर देहात में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा; मौके पर मौत
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आए छात्र अमित सचान (24) की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। अमित कैलई बरौर गांव का रहने वाला था और बीए का छात्र था। वह गुरुवार देर रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पुखरायां आया था।
देर रात रामस्वरूप ग्रामोद्योग कॉलेज के पास अमित को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस ने घायल अमित को तत्काल सीएचसी पुखरायां भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
भोगनीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Shravasti news: अलविदा जुमा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
गोंडा में अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, Gonda news
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे, ‘Kanpur IT Raid’ से मचा हड़कंप
यूपी में आज की बड़ी खबरें: लखनऊ को Green Corridor की सौगात, अलविदा नमाज पर हाई अलर्ट
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
UP Weather: भीषण गर्मी के बाद बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
