आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
आगरा के फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। यह घटना नवामील के पास सुबह 9.45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आगरा से बटेश्वर की ओर जा रही बस ने फतेहाबाद की ओर से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ऑटो सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल यात्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद करीब आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम
