0

बिहार के सहरसा में खौफनाक मंजर: 15 दिन में 3 गोलीकांड, एक की मौत, पुलिस पर उठे सवाल

By Dec 10, 2025

बिहार के सहरसा जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक पखवाड़े के अंदर थाना क्षेत्र में दो और सीमा से सटे क्षेत्र में एक के बाद एक गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर न सिर्फ पुलिस को चुनौती दी है, बल्कि क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। लगातार हो रहे आपराधिक घटना के बावजूद धीमी गति से चल रही पुलिस गश्ती को लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एमएड के छात्र सुपौल जिले के जगतपुर निवासी नीरज कुमार मिश्र को गोली मार जख्मी कर दिया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जख्मी के फर्द बयान नहीं आने के कारण इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।

19 नवंबर की शाम खादीपुर-मेनहा रोड स्थित कारु खिरहरी मोड़ पर हुए गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान हीं कर पाई है। गिरफ्तारी तो दूर, जांच टीम यह तक स्पष्ट नहीं कर सकी कि गोलीकांड की वजह क्या थी। ज्ञात हो कि दूध लेने के उद्देश्य से केदार यादव के घर जा रहे मो. अजीम जैसे ही कारु खीरहरी मोड़ के पास पहुंचे, अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली अजीम के पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

24 नवंबर की शाम बिहरा थाना सीमा क्षेत्र स्थित जरसैन एवं मत्स्यगंधा के बीच सत्तर से सहरसा आ रहे सत्तर पंचायत के सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार के उपर अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चला जख्मी कर दिया। जख्मी मृत्युंजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर खुलेआम गोली चलाने जैसी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस का हाथ पर हाथ धरे बैठना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई नहीं करती है तो अपराधियों के मनोबल को और बढ़ावा मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन, अब ग्रामीण इलाकों में भी निडर होकर चलेंगी बेटियां

सहरसा जिले के नवहट्टा समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड का गठन किया जाएगा। प्रत्येक थाने में महिला सब-इंस्पेक्टर को प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ तीन सिपाहियों की...
By Dec 10, 2025

सहरसा: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, पड़ोसियों ने बाइक पर भगाया; विधवा मां की गुहार, ‘मेरी बेटी को बचा लो’

सहरसा के नगर निगम वार्ड नंबर 23 में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन तीन...
By Dec 10, 2025

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही कमलपुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के संग फरार हो गई। महिला के पति श्रवन मुखिया आठ माह पहले मजदूरी...
By Dec 10, 2025

कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, जनसेवा एक्सप्रेस 2 महीने के लिए रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

सहरसा रेल खंड पर घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को अब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया...
By Dec 10, 2025

साझा करें