एक्मा के 50वें स्थापना दिवस पर हवन, कपड़ा कारोबारियों ने मांगी सुख-समृद्धि
थोक कपड़ा कारोबारियों के संगठन आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) के मुखर्जी मार्केट स्थित कार्यालय पर शनिवार को हवन किया गया। संगठन की स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में नए और पुराने सदस्य शामिल हुए। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विभिन्न कपड़ा थोक मार्केट के पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहुति दी।
सभी की सुख समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित समूह को बताया गया कि 6 दिसम्बर 1976 को संस्था की स्थापना की गई थी। संस्थापकों में शामिल रहे अशोक गोयल ने एक्मा के गठन के बारे में बताया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भर में लोकप्रिय इस संगठन ने कपड़ा कारोबार की अनेकों समस्याओं का समाधान कराया है। महामंत्री संजय अग्रवाल ने संस्था के प्रयासों पर प्रकाश डाला। आयोजन में सुनील विकल, अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, राज कुमार जैन, वृजकिशोर अग्रवाल, माधव अग्रवाल, ताराचंद गोयल, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
