हमीपुर: हिंदू युवती का मतांतरण कराकर निकाह, लव जिहाद के आरोपित काजी जब्बार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हिंदू युवती के साथ मतांतरण मतांतरण और निकाह का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निकाह कराने वाले काजी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अगस्त माह की है, जब मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को महोबा जनपद के बेलाताल निवासी गुल्लू बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
पुलिस जांच में पता चला कि युवती को भगाने के बाद बेलाताल (जैतपुर) में उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर निकाह करा दिया गया। इस प्रकरण की जांच के दौरान निकाह कराने वाले जब्बार उर्फ हाफिज उर्फ मौलवी का नाम सामने आया। पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी गुल्लू को 3/5 उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को काजी जब्बार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इसी बीच, एक अन्य मामले में विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट कीर्ति माला सिंह ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को दोषी पाया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोसी जगदीश यादव ने उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद अभियुक्त जगदीश यादव को सात वर्ष की कैद और 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
