हिसार: नशे की ओवरडोज से दो युवकों की हालत गंभीर, आटा मार्केट में मिले बेसुध
हिसार जिले में नशे का कारोबार एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नशे की ओवरडोज के कारण दो युवकों की हालत बेहद गंभीर हो गई।nnजानकारी के अनुसार, दोनों युवक सुबह करीब 11 बजे ऑटो मार्केट के पास एक प्लाट में बेसुध अवस्था में मिले। एक युवक के हाथ में सिरिंज लगी हुई थी, जो नशे के सेवन की ओर इशारा कर रही थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल ले जाया गया।nnनागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि दोनों युवक आजाद नगर के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस बीच, एक युवक का मोबाइल फोन और बैग भी गायब बताया जा रहा है।nnनागरिक अस्पताल पहुंची एक युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से नशे का सेवन कर रहा है। उन्होंने उसे नशे की लत छुड़ाने के लिए तीन बार नशा मुक्ति केंद्रों में भी भेजा, लेकिन हर बार वह वापस नशे की दुनिया में लौट आया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे ने अपने पिता से चश्मे के गिलास खरीदने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे और दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। मां ने यह भी बताया कि आजाद नगर की गली नंबर चार में रहने वाला उसका एक दोस्त उसे नशे के लिए बुलाकर ले जाता था। सुबह बेटे ने दुकान पर जाने की बात कही थी और दोपहर तक वह इस हालत में मिला।nnसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो मार्केट में नशे की हालत में मिला दूसरा युवक ऑटो चलाता है। दोनों युवक आपस में दोस्त हैं और लंबे समय से नशे के आदी हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवकों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। शहर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”
दी गई है।
हिसार में दर्दनाक हादसा: पराली भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
