‘सपने सुहाने लड़कपन’ की ‘गुंजन’ ने रचाई शादी, लाल जोड़े में रूपल त्यागी की खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने
फेमस कोरियोग्राफर और टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से शादी की है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ की गुंजन अब अपने रियल लाइफ मयंक के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हां, गुंजन की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) अब शादी के बंधन में बंध गई हैं।
36 साल की उम्र में रूपल त्यागी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से मंगेतर बने नोमिश भारद्वाज (Nomish Bhardvaj) से शादी कर ली है। उनकी शादी की फोटोज सामने आई हैं जिसमें रूपल बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
रूपल त्यागी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह लाल कलर के लहंगे में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं। आमतौर पर लोग मोतियों या फिर एमराल्ड ज्वेलरी पहनते हैं, लेकिन उन्होंने असली सोने के गहनों से अपना लुक पूरा किया है।
रूपल त्यागी के लहंगे पर ‘Roonom’ लिखा हुआ है जो एक्ट्रेस और उनके दूल्हेराजा के नाम से बना हैशटैग है। एक्ट्रेस ने डबल दुपट्टे से अपना लुक पूरा किया है। उन्होंने हैवी ज्वेलरी को छोड़ मल्टीलेयर्ड गोल्ड नेकलेस और चोकर के साथ मिनिमल मांगटीका, इयररिंग और नथ उनके ब्राइडल लुक में चार-चांद लगा रहा है।
रूपल त्यागी के पति नोमिश आइवरी कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को येलो जैकेट से पूरा किया है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
