लखनऊ में आज गिलीम का जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा Traffic diversion
लखनऊ में 19वीं रमजान के अवसर पर रौजा-ए-काजमैन से गिलीम का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सआदतगंज स्थित मस्जिद कूफा में तड़के चार बजे मजलिस पढ़ने के बाद शुरू होगा। जुलूस रौजा-ए-काजमैन से निकलकर मंसूरनगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, अर्शफाबाद, विल्लौचपुरा तिराहा, टुडियागंज से मुड़कर नक्खास तिराहा होते हुए अखबरी गेट, विक्टोरिया स्ट्रीट और पाटानाला पुलिस चौकी से गुजरेगा।
जुलूस का समापन मान्टेसरी स्कूल के पास स्थित ममोला मस्जिद पर होगा। इस जुलूस के कारण शहर के आठ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस समाप्त होने तक इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग
जुलूस के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें:
राजाजीपुरम से आने वाले वाहन बड़े तालाब होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
ऐशबाग या बुलाकी अड्डा से आने वाले वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
बाजारखाला और हैदरगंज तिराहा होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मंसूरनगर से नौबस्ता की ओर होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
सहादतगंज से आने वाले वाहन चौपटिया होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
अकबरी गेट से आने वाले वाहन कश्मीरी मोहल्ला होकर जा सकेंगे।
कोनेश्वर या मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर वाहन जा सकेंगे।
नाका चौराहा या मेडिकल कॉलेज होकर वाहन गंतव्य को जा सकेंगे।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
