2 घंटे की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने OTT पर मचाया तहलका, टॉप 10 में हुई ट्रेंड
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाती हैं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर पाती हैं। अगर आप वीकेंड पर कुछ अलग और रोमांचक देखने की तलाश में हैं, तो हाल ही में रिलीज हुई एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर, ‘स्टीफन’, आपकी तलाश पूरी कर सकती है। यह फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
फिल्म की शुरुआत एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े पहिये को हैरानी से देखता है। जल्द ही, उसे अपने माता-पिता की आवाजें सुनाई देती हैं जो उसे अपने साथ सवारी पर चलने के लिए कहते हैं। जब वह पहिये पर चढ़ता है, तो वह घूमने लगता है, और दर्शक यह समझने लगते हैं कि एक बार शुरू होने के बाद यह कभी नहीं रुकेगा। कहानी आगे बढ़ती है जहां मुख्य किरदार छह महीने में नौ महिलाओं की हत्याओं को कबूल करता है और बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देता है। इसके बाद, इन हत्याओं के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जाती है।
इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म वहां से शुरू होती है जहां ज्यादातर क्राइम थ्रिलर खत्म होती हैं। इसका क्लाइमेक्स फिल्म की सबसे अनूठी कड़ी है, जहां दर्शकों को इस शैली का असली मजा आता है। यह फिल्म न केवल आपके दिमाग को घुमाती है, बल्कि आपको सोचने पर मजबूर भी करती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, दर्शक अपनी ओर से अनुमान लगाने लगते हैं कि शायद यह हो सकता है, लेकिन क्लाइमेक्स पर पहुंचने पर उनकी सारी सोच-समझ धरी की धरी रह जाती है और अंत में वे हैरान रह जाते हैं।
हम बात कर रहे हैं निर्देशक मिथुन बालाजी की फिल्म ‘स्टीफन’ की, जो 5 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इस समय भारत की टॉप 10 फिल्मों में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म का रनटाइम केवल 2 घंटे 3 मिनट है, लेकिन यह दर्शकों को अपनी सीट से उठने नहीं देती। क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए दर्शक अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने पर मजबूर हो जाते हैं, जो इस फिल्म को एक यादगार अनुभव बनाता है।
