फैमिली आईडी बनवा लें! 60 साल की उम्र में बिना आवेदन खुद मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
मेरठ में फैमिली आईडी बनवाना अब आसान है। यह आईडी राशन कार्ड की तरह काम करेगी और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि परिवार के मुखिया की जब 60 उम्र पूरी हो जाएगी तो फैमिली आइडी से ही डाटा लेकर जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन भी बना देगा। किसी को कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
जनपद में लगभग ढा़ई लाख लोगों की फैमिली आइडी शुरुआत में बननी है, जिसमें से 30 हजार फैमिली आइडी बन चुकी है। इसके लिए विकास भवन स्थित अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं या फिर आनलाइन अपने घर बैठे भी बना सकते हैं। यह आइडी रोजगार उपलब्ध कराने में भी बड़ी सहायक होगी।
आनलाइन फैमिली आइडी बनाने के लिए https://familyid.up.gov.in/ वेबसाइट पर जाए। पहले आप्शन में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। ओटीपी आएगा, उसे भरे। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद परिवार के हर सदस्य का नाम और उसका आधार नंबर दर्ज करें। यहां पर अपना व्यवसाय, सालभर की आय, बैंक खाता नंबर दर्ज करें। पते वाले कालम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र चुने और फिर अपना पूरा पता भरे। इसके बाद फार्म को सबमिट करें। सबमिट होने के बाद एक आवेदन संख्या आएगी। इस पर क्लिक करने पर फैमिली आइडी का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
जिस परिवार की फैमिली आइडी बन जाएगी तो यह उन परिवारों की पहचान करने में मदद करेगी, जो बेरोजगार है। जैसे ही जिला प्रशासन या फिर रोजगार कार्यालय के पास नौकरी के संबंध जानकारी आएगी तो सबसे पहले बेरोजगार परिवार को यह जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद वह सीधे रोजगार कार्यालय की मदद से इंटरव्यू दे सकता है।
विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, छात्रवृत्ति, पेंशन, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। किसी भी योजनाओं का लाभ के लिए फैमिली आइडी होगी तो कार्यालय में जाकर इसे दिखाए और कोई दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आप लाभार्थी होंगे तो लाभी फैमिली आइडी से ही मिल जाएगा।
‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल
7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील
मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश
ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।
शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी
स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया
