आगरा कैंट स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 7.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी रुक नहीं रही है। सोमवार को जीआरपी आगरा कैंट ने दक्षिण भारत से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से साढ़े सात किलो गांजा मिला है। बरामद गांजे की बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक सोमवार सुबह दक्षिण भारत की ओर से आने वाली ट्रेन में अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। जीआरपी ने जाल बिछाया और प्लेटफार्म नं.-3 से ट्रेन से उतरे दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया।
तलाशी में दोनों के पास से एक बैग में 7.50 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निर्जुन कुमार पुत्र विजय प्रसाद व मनीष कुमार पुत्र विष्णु देव ठाकुर निवासीगण पटना (बिहार) बताए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दक्षिण भारत से गांजा खरीदकर अलग-अलग शहरों में उसकी बिक्री करते हैं। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार दोपहर बाद रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
