गीजर चलाएं, बिजली बचाएं: स्मार्ट टिप्स से कम करें बिल
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आते ही गर्म पानी की मांग बढ़ जाती है, जिसके चलते घरों में गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, गीजर के अधिक उपयोग से बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। कई लोग इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपनी बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं और बिल में अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।
अगर आपका गीजर पूरे दिन चालू रहता है, तो इससे बिजली की खपत बढ़ना लाजिमी है। इससे बचने का एक आसान तरीका है टाइमर या स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल करना। इससे गीजर केवल तय समय पर ही चालू होगा, जिससे बिजली की बर्बादी रुकेगी। आप इसे सुबह नहाने से करीब 15-20 मिनट पहले चालू कर सकते हैं और इस्तेमाल के बाद बंद कर सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव भी बिजली बिल में बड़ा अंतर ला सकता है।
जानकारों के अनुसार, गीजर को बहुत अधिक तापमान पर सेट करना बिजली की खपत को तेजी से बढ़ाता है। घरेलू इस्तेमाल के लिए गीजर को 50 से 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सेट रखना सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस तापमान पर पानी ठीक से गर्म हो जाता है और अनावश्यक बिजली की बचत भी होती है।
यदि आप नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो BEE (Bureau of Energy Efficiency) द्वारा 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले गीजर का चयन करें। ये एनर्जी-एफिशिएंट गीजर कम बिजली की खपत करते हैं और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन भी देते हैं। हालांकि, शुरुआत में ये थोड़े महंगे लग सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि में ये आपके बिजली बिल को काफी कम करने में मददगार साबित होंगे। इन स्मार्ट उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में गर्म पानी का आनंद भी ले सकते हैं और बिजली के बिल को भी नियंत्रिण में रख सकते हैं।
ट्रेड फेयर में लिट्टी-चोखा का जलवा, विदेशी सामान पर भी लगी भीड़
दिल्ली की अदालतें आज बंद: गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर HC का बड़ा फैसला
गाजियाबाद-नोएडा में प्रतिबंध, दिल्ली एमसीडी घटनाओं का इंतजार
नए श्रम कानून: मजदूरों के फायदे, ठेकेदारों की बढ़ी चिंता
एम्स के डॉ. एके बिसोई को मिली राहत, महिला नर्स से दुर्व्यवहार के आरोप बेबुनियाद
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने विश्व कप खिताब का बचाव किया, रचा इतिहास
अरुणाचल की महिला को चीन में रोका, भारत ने बीजिंग से की कड़ी आपत्ति
दिल्ली चिड़ियाघर से भागे चार सियारों में से दो पकड़े, बाकी की तलाश जारी
