दोस्ती से दुश्मनी तक: इमरान खान और आसिम मुनीर के रिश्ते की Inside Story, कैसे एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने?
कभी गहरे दोस्त रहे इमरान खान और आसिम मुनीर आज जानी दुश्मन हैं। इमरान के सत्ता में आने से पहले मुनीर उनके करीबी सहयोगी थे, लेकिन ISI चीफ के पद से हटाए जाने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई। इमरान ने मुनीर पर सरकार गिराने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया। अब दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं।
पाकिस्तान के अस्तित्व में आने से लेकर आज तक उसकी सियासत पर फौज का साया हमेशा हावी रहा है। जब कभी भी सेना को लगा कि उसका रुतबा कम हो रहा है, तब उसने तख्तापलट कर सत्ता की बागडोर हथिया ली। पाकिस्तान में फौज और हुकूमत के बीच तल्खियां नई नहीं हैं, लेकिन इमरान खान और आसिम मुनीर के बीच जैसी कड़वाहट और खुली दुश्मनी पहले कभी नहीं दिखी।
एक तरफ पूर्व पीएम और वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर इमरान 9 मई 2023 से जेल में बंद हैं। दूसरी तरफ देश की असली ताकत आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर, जिनका नाम भर इमरान समर्थकों का खून खौला देता है। मुनीर ने पहले फील्ड मार्शल बने और फिर संविधान में संशोधन कराके तीनों सेनाओं की कमान अपने हाथ में ले ली।
विडंबना यह है कि कभी इमरान ही थे, जिन्होंने मुनीर को ISI का डीजी बनाया था। वह मुनीर की तारीफ करते नहीं थका करते थे। फिर वक्त बदला, रिश्ते बदले और वही मुनीर आगे चलकर इमरान के सबसे बड़े विरोधी या फिर ये कहा जाए कि जानी दुश्मन बन गए, यहां तक कि उन्हें जेल तक पहुंचा दिया।
इमरान खान और जनरल आसिम मुनीर का दोस्ती से दुश्मनी तक का यह सफर पाकिस्तान की सियासत का सबसे नाटकीय अध्याय बन चुका है। आइए बताते हैं कि आखिर इमरान खान के जानी दुश्मन क्यों बन गए आसिम मुनीर…
इमरान और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की दोस्ती का अध्याय तब शुरू हुआ था, जब 2018 के चुनाव में सेना की मदद से इमरान खान सत्ता में आए। कुछ वक्त सेना और इमरान सरकार का तालमेल गजब रहा। उसी साल अक्टूबर में इमरान ने आसिम मुनीर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का डीजी बनाया था। उन दिनों इमरान खान आसिम मुनीर की तारीफ में कसीदे गढ़ते नहीं थकते थे।
इमरान अक्सर कहा करते थे- ‘जनरल आसिम मुनीर हाफिज-ए-कुरान हैं। बड़े ही नेक और ईमानदार अफसर हैं।’ इमरान और आसिम की अक्सर मुलाकातें होती थीं। फोटो क्लिक करवाए जाते थे। इमरान पर फौज का हाथ था तो आवाम के लाख विरोध के बावजूद सब कुछ उम्दा चल रहा था। लेकिन फिर एक घटना हुई, जिसने जब दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया।
दोस्ती में दरार की कहानी 2019 की है। आसिम मुनीर को ISI चीफ बने आठ महीने ही हुए थे। इसी बीच इमरान की पत्नी बुशरा बीवी ने इल्जाम लगाया- ‘आपके आईएसआई चीफ मेरी, मेरी बहनों और दोस्तों के फोन टैप करा रहे हैं। मेरी हर पर्सनल इंफॉर्मेशन उन तक पहुंच रही है। वह मेरी और मेरे रिश्तेदारों की जासूसी करवा रहे हैं।’ यह सुनकर इमरान आगबबूला हो गए।
उस वक्त के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को बुलाया गया। मुनीर को ISI से हटाने का ऑर्डर दिया गया। तब से ही मुनीर ने इमरान को अपना जानी दुश्मन मान लिया।
PCB का दोहरा रवैया: 12 खिलाड़ियों को मिली विदेशी लीग की इजाजत, कप्तान सलमान अली अगा को किया मना
पाकिस्तान में सेना-सरकार में टकराव: मुनीर की नियुक्ति अटकी, पीएम शहबाज शरीफ ‘लापता’ क्यों?
इमरान खान को खरोंच भी आई तो देश में मच जाएगा कोहराम, बहन की शहबाज सरकार को दो टूक चेतावनी!
भारत भ्रम में न रहे…: पाकिस्तान के नए त्रि-सेवा प्रमुख असीम मुनीर की पहली चेतावनी
