0

दिल्ली में बेखौफ बदमाश: कड़कड़डूमा कोर्ट के जज पर रोड रेज में हमला, फोन छीनने की कोशिश

By Dec 10, 2025

देश की राजधानी दिल्ली में कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट में पेशी पर जा रहे एक बाइक सवार बदमाश ने बीच सड़क पर रोड रेज में कार सवार जज को पीट दिया। बदमाश को कानून का जरा भी खौफ नहीं था। उसने दुस्साहस दिखाते हुए जबरन कार का गेट खोला और कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को पीटा। इतना ही नहीं, उसने कार में रखा जज का फोन लूटने की कोशिश भी की।

पीड़ित बलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, हमला करने, आपराधिक धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। जज ने बताया कि जब उन्होंने बदमाश की बाइक का फोटो लेने की कोशिश की तो उसपर नंबर प्लेट ही नहीं थी। पीड़ित का दावा है कि जब उन्होंने पुलिस को बुलाने को कहा तो बदमाश ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसपर पहले से कई केस दर्ज हैं, पुलिस व कोर्ट उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गया।

बलविंदर सिंह अपने परिवार के साथ आजाद नगर में रहते हैं और कड़कड़डूमा कोर्ट जा रहे थे। दर्ज एफआइआर के मुताबिक, जब वह आजाद नगर मेट्रो स्टेशन की रेडलाइट पर पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक सवार आया और गलत तरीके से ओवरटेक करके आगे निकला। धीमी गति से बाइक चलाने लगा। पीड़ित ने हार्न दिया तो बाइक सवार भड़क गया। उसने बाइक रोक दी, उतरा और जबरन जज की कार का दरवाजा खोलकर उनपर हमला कर दिया।

यह वारदात कोई छोटी नहीं थी, लेकिन जज ने हौसला दिखाते हुए पहले कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी ड्यूटी पूरी की और कोर्ट में लगे मामलों की सुनवाई की। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कृष्णा नगर थाने गए और पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बुलंदशहर के गुलावठी स्थित गांव बराल निवासी किशन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात वाले दिन वह वेलकम थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के केस में कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी पर जा रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें