किसानों की पीड़ा मेरी पीड़ा: पटना में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने रविवार को पटना सिटी के जल्ला क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा में आयोजित किसान परिचर्चा- किसान चौपाल में सहभागिता की। बड़ी संख्या में किसानों ने मंत्री का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि विकास, किसान सुरक्षा एवं अन्नदाता का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की चुनौतियों से वे पहले से परिचित हैं और अब समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
किसान चौपाल के दौरान किसानों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से नहर का पक्कीकरण, नेशनल हाईवे के नीचे अंडरपास निर्माण, जलजमाव की समस्या का स्थाई समाधान, समय पर बीज–उर्वरक–कीटनाशक उपलब्धता, सब्जी विक्रय केंद्र की स्थापना और सिंचाई हेतु नियमित बिजली आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण मांगें सम्मिलित थीं। इस अवसर पर किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता एवं विधायक रत्नेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि विभाग अधिकारी उपस्थित थे।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
