0

काशी टोल प्लाजा पर किसानों का ‘हल्ला बोल’, तीन लेन फ्री कराकर हुक्का गुड़गुड़ाया; फर्जी नाम से नौकरी कर रहे कर्मचारी पर भड़के किसान

By Dec 10, 2025

मेरठ–दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर बुधवार देररात बड़ा हंगामा हो गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष शनि सिसौला अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। शनि के अनुसार, जैसे ही उनकी गाड़ी टोल पर रुकी, उन्होंने फास्टैग मैसेज के साथ अपना आइडी कार्ड दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने कार्ड को फर्जी बताते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी गलत व्यवहार किए जाने का आरोप है। मामला बढ़ता देख शनि अपने परिवार को लेकर वहां से रवाना हुए।

गुरुवार सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान टोल पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने लेन नंबर 8, 9 और 10 को पूरी तरह से फ्री करा दिया। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया और किसान टोल प्लाजा पर ही बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि टोल पर तैनात एक कर्मचारी मुस्लिम युवक सनमुन खान है, जो फर्जी नाम सुमित राणा के नाम से नौकरी कर रहा है।

जब किसान उसकी पहचान और दस्तावेज मांगने लगे तो वह जवाब देने में गोलमोल करने लगा और बाद में कागज मांगने पर उसकी असली पहचान सामने आ गई। किसानों का आरोप है कि यह कर्मचारी न केवल फर्जी नाम से नौकरी कर रहा था, बल्कि किसान नेताओं से अभद्रता भी कर रहा था। इसी दौरान उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारी अजीत नेगी ने भी टोल कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने अपना पुलिस पहचान पत्र दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि यहां सिर्फ यूपी पुलिस का कार्ड मान्य है। इससे किसानों का गुस्सा और भड़क गया।

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि काशी टोल प्लाजा पर पहले भी अभद्रता, जबरन वसूली और मारपीट जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ समय पहले यहां बाउंसरों की भी पिटाई की गई थी। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने चेतावनी दी कि फर्जी पहचान पर नौकरी और किसान के साथ बदसलूकी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टोल का विवाद नहीं बल्कि सिस्टम की नाकामी है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, किसान धरना जारी रखेंगे। फिलहाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन किसानों से बातचीत कर माहौल शांत कराने में जुटा हुआ है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘ब्लैक डे’ पोस्ट कर फंसी महिला डॉक्टर, बाबरी मस्जिद विवादित वीडियो से बवाल

मेरठ के अब्दुल्लापुर में क्लीनिक चलाने वाली डॉ. शीबा खान ने 6 दिसंबर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो प्रसारित किया। इस वीडियो में बाबरी मस्जिद पर एक मुस्लिम नेता का भड़काऊ बयान था,...
By Dec 10, 2025

7 लाख मतदाताओं को नोटिस की तैयारी! अगर 2003 की जानकारी नहीं दी तो कट जाएगा नाम, प्रशासन की अपील

मेरठ में जिला प्रशासन मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में जुटा है। वर्तमान मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कराना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अधूरे गणना प्रपत्रों के कारण अभी...
By Dec 10, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़: 16 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में रविवार रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय...
By Dec 10, 2025

1971 युद्ध की गौरवगाथा: पाइन डिव ने जेसोर फतह कर पाकिस्तान को चटाई धूल, 94 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण

पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार से कराह रही जनता को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से भारत ने 1971 में निर्णायक कदम उठाया। आपरेशन कैक्टस लिलि में महज 13 दिन में भारतीय...
By Amit Sagar Dec 10, 2025

वायु सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर का काला धंधा! कारतूस तस्करी में गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश

भारतीय वायु सेना के एक जवान पर गंभीर आरोप लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय शूटर और कारपोरल आमिर रिजवी को कारतूसों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब उसके...
By Dec 10, 2025

ठंड में शराब पीने से हो सकता है हाइपोथर्मिया! डॉक्टर बोले- शरीर का तापमान गिरा देती है एल्कोहल, जानलेवा है यह गलती।

यदि आप एल्कोहल लेते हैं तो ठंड के मौमस में सतर्कता बरतें। एल्कोहल का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। हाइपोथर्मिया की संभावना बन सकती है। शीतलहर के मद्देनजर लोगों...
By Dec 10, 2025

शताब्दी एक्सप्रेस का बदला रूट, साबरमती एक्सप्रेस अब मेरठ से चलेगी

देहरादून स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते शताब्दी और साबरमती एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...
By Dec 10, 2025

स्कूल में ‘शराबी मास्साब’ का हंगामा, बच्चों के स्वजन से भी की बदसलूकी, पुलिस को सौंपा गया

मेरठ के माछरा ब्लाक के गांव पसवाड़ा स्थित प्राइमरी विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को शिक्षक हंसवीर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। शिक्षक स्कूल टाइम से देरी से पहुंचा और नशे की हालत...
By Dec 10, 2025

साझा करें