रांची ODI में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज! धोनी के आने से उत्साहित टीम इंडिया, राहुल ने दिया अपडेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हाई स्कोर का हो सकता है। टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ करने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बावुमा एक दिवसीय मैच में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं भारतीय टीम मेहमान टीम को पटखनी देकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी। इस मुकाबले में प्रशंसकों को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सरप्राइज दे सकते हैं। वह भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने यह बात मीडिया से साझा की। टीम के कप्तान केएल राहुल ने धोनी की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘हम सभी उनके अंडर खेल चुके हैं। हम सब उनके फ़ैन रहे हैं। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह मैच देखने आते हैं, तो यह प्रशंसकों और हमारे लिए उत्साहवर्द्धन होगा। हम खुश हैं कि उनके आने से माहौल और रोमांचक होगा। उनकी उपस्थिति हमलोगों में ऊर्जा का संचार करेगी।’
भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का रांची में शायद यह अंतिम मैच हो सकता है। दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ एक प्रारूप वनडे में खेल रहे हैं और माना जा रहा है कि 2027 विश्व कप के बाद दोनों क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ऐसी स्थिति में रांची में उनका यह आखिरी मैच हो सकता है क्योंकि निकट भविष्य में यहां वनडे मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल है।
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ
रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर
विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया
झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल
झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग
