गेहूं की जगह खाएं ये 5 अनाज, रोटी खाकर भी आसानी से घटा सकेंगे वजन!
हम भारतीयों की थाली रोटी के बिना अधूरी होती है। चाहे दाल हो या सब्जी, साथ में गरमागरम गेहूं की रोटी चाहिए ही चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार गेहूं की रोटी वजन घटाने की आपकी कोशिशों को धीमा कर सकती है? अगर आप वाकई में अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आपको रोटी छोड़ने की नहीं, बल्कि ‘अनाज’ बदलने की जरूरत है। यहां हम आपको उन 5 जादुई अनाजों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद में बेहतरीन हैं और वजन घटाने में उस्ताद।
रागी को सुपरफूड माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जब पेट भरा रहेगा, तो आप बार-बार स्नैक्स नहीं खाएंगे। इसके अलावा, रागी में कैल्शियम भी बहुत होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
सर्दियों में तो बाजरे की रोटी का मजा ही अलग है। यह शरीर को गर्म रखता है और पाचन को सुधारता है। बाजरे में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते रहते हैं। यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता।
अगर आपको गेहूं की रोटी खाने के बाद पेट फूला हुआ या भारीपन महसूस होता है, तो ज्वार सबसे अच्छा विकल्प है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और पचने में बहुत हल्का होता है। ज्वार की रोटी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमा फैट जल्दी बर्न होता है।
जौ को वजन घटाने के लिए सबसे बेहतरीन अनाज माना जाता है। यह शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सूजन कम होती है। जौ की रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है और पेट की चर्बी कम करने में यह बहुत मददगार है।
अगर आप सिर्फ चने के आटे की रोटी नहीं बना सकते, तो इसे थोड़े से गेहूं या जौ के आटे में मिलाकर बनाएं। चने में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। याद रखें, जितना ज्यादा प्रोटीन आप लेंगे, उतनी ही तेजी से आपकी मांसपेशियों की मरम्मत होगी और फैट कम होगा। इसे ‘मस्सी रोटी’ भी कहा जाता है जो स्वाद में बहुत लाजवाब होती है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
