शीतलहर, चुनाव और हड़ताल के चलते इन राज्यों में 8 से 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
देशभर में ठंड, हड़ताल व चुनाव के चलते कई रीजन में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में शीतलहर के चलते 8 से 14 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
देशभर के कई रीजंस में शीतलहर, चुनाव, तटीय इलाकों में भारी बारिश और महाराष्ट्र में राज्यव्यापी शिक्षकों की हड़ताल के चलते दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्कूलों में छुट्टियों का एलान किया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में स्कूल दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक बंद रहने वाले हैं।
तटीय इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, महाराष्ट्र में राज्यव्यापी शिक्षकों की हड़ताल चलने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हुई हैं। इसके अलावा केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते स्कूलों में छुट्टियां की गई हैं। कई पहाड़ी इलाकों में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के चलते संबंधित अधिकारियों को जल्दी शीतकालीन अवकाश घोषित करना पड़ा है।
आपको बता दें कि स्कूलों में 8 से लेकर 14 दिसंबर तक छुट्टियों का एलान किया गया है। जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में एक सप्ताह की छुट्टी की गई है। प्रशासन की ओर से इस सीजन के लिए डिटेल्ड शीतकालीन अवकाश शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
केरल ने स्थानीय निकाय चुनावों के कारण 9 और 11 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है। मतदान और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल इन दोनों दिनों में बंद रहेंगे।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
