कानपुर में दहेज उत्पीड़न: फौजी पति और जेठ पर छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज
कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 10 मई 2023 को हुआ था और उसका पति सेना में कार्यरत है। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए यह प्रताड़ना सहती रही। इसी बीच, जब उसका पति ड्यूटी पर शहर से बाहर था, तब जेठ ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी की। जब उसने इस घटना की शिकायत सास-ससुर से की, तो उन्होंने उल्टा उसे ही बुरा-भला कहा। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायके छोड़ दिया।
महिला का आरोप है कि 18 मार्च 2025 को जेठ उसे वापस ससुराल ले आए और फिर से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, ससुराल वालों ने उसकी हत्या की साजिश भी रची। इसके बाद वह वापस अपने मायके चली गई। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष गुहार लगाई, जिसके बाद महाराजपुर थाने में फौजी पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
PM-Shri केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने किया कानपुर Zoo का भ्रमण, शिक्षकों के साथ सीखा वन्यजीवों के बारे में
कानपुर में स्टाफ नर्स को धमकाने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में Swachh Survekshan की तैयारी, नगर निगम ने शुरू किया ‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान
कानपुर: CSJMU के दो छात्रों को मिला बड़ौदा मेधा सम्मान, जानिए किसे मिला कितना पुरस्कार
Kanpur crime news: डाकघर योजनाओं के नाम पर 90 लाख की धोखाधड़ी, दंपति समेत तीन पर केस
