0

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

By Dec 10, 2025

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में सुधार, सेवा-आचरण में पारदर्शिता तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

इसी क्रम में 3 दिसंबर को एसकेएमसीएच परिसर में डाक्टर और मरीज के स्वजन के बीच हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने तत्काल जांच समिति का गठन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन का कहना है कि एसकेएमसीएच में मरीजों के लिए इलाज की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

3 दिसंबर को एसकेएमसीएच में मरीज के परिजन और डाक्टर के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एसकेएमसीएच परिसर स्थित ओपी प्रभारी के समक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने तुरंत कदम उठाते हुए घटना के संपूर्ण तथ्यों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया।

यह समिति घटनास्थल की परिस्थितियों, मारपीट की वजह, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति को निर्देश दिया गया है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हों।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रकाश कुमार अपने पिता राजगीर पासवान के इलाज के लिए 3 दिसंबर को एसकेएमसीएच लाए थे। इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद मृतक के स्वजन और डाक्टर के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से...
By Dec 10, 2025

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर: 62 नए कॉलेजों के लिए आवेदन, क्या बदलेगी छात्रों की किस्मत?

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र में कालेजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तरीय महाविद्यालयों के संबंधन से संबंधित प्रस्तावों के लिए अब तक 62 महाविद्यालयों ने राज्य सरकार...
By Dec 10, 2025

साझा करें