धनवंतरि इलेवन ने जीता स्व. केपी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में गुड्डू कैटर्स को दी मात
स्व. केपी मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जूही के लाल कालोनी में खेला गया, जिसमें धनवंतरि इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में गुड्डू कैटर्स इलेवन को 25 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल तक अजेय रही गुड्डू कैटर्स इलेवन को मात देकर धनवंतरि इलेवन ने यह जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनवंतरि इलेवन के लिए सुभाष ने 22 गेंदों में 65 रन और विनोद ने 13 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे टीम ने 14 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड्डू कैटर्स इलेवन की टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 116 रन ही बना सकी।
मैच के प्रदर्शन के लिए सुभाष को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि गुड्डू कैटर्स के आदित्य सिंह को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया। पूर्व विधायक अजय कपूर और भाजपा नेता अर्पित अवस्थी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 35 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।
