डीजीपी ने 16 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड से किया सम्मानित, UP Police की बढ़ी शान
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसिंग के आदर्शों को रेखांकित करते हुए कहा कि पुलिस का कार्य नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का अनुभव कराना होना चाहिए। उन्होंने गैलेंट्री और अन्य मेडल प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
डीजीपी ने इस दौरान 16 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डीआईजी भवन कल्याण मो. इमरान, आगरा आरआई आशुतोष सिंह, इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र नाथ, अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह, एसपी स्थापना अमृता मिश्र, डीजीपी के पीएसओ एसआई नरेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम उमेश देव पाण्डेय, एसटीएफ के विनय सिंह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र, दिलीप यादव, और जीआरपी इंस्पेक्टर संजय शुक्ला शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी के स्वर्ण प्रशंसा चिह्न से नवाजा गया। यह सम्मान पुलिस बल के सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सार्वजनिक सेवा में उनके समर्पण को दर्शाता है।
