लखनऊ में `Dengue fraud`: निजी अस्पताल ने बच्चे को डेंगू पॉजिटिव बताकर लूटा, सरकारी अस्पताल में निगेटिव रिपोर्ट
लखनऊ के माल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की मनमानी का मामला सामने आया है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ने उनके ढाई वर्षीय बच्चे को डेंगू पॉजिटिव बताकर तीन दिन तक भर्ती रखा और मनमाना बिल वसूला। बाद में सरकारी अस्पताल में जांच कराने पर बच्चे की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई। परिवार ने अब निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीननगर गांव के रहने वाले सरोजनी और अजीत ने बताया कि 11 मार्च को उनके बेटे आविश को बुखार आया था। वे उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने पहले दवा दी, लेकिन बुखार न उतरने पर बच्चे को भर्ती करने की सलाह दी। अजीत के अनुसार, अस्पताल ने बच्चे की प्लेटलेट्स 33 हजार बताई और डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट देकर इलाज शुरू कर दिया। दो दिनों में ही 16 हजार रुपये का बिल बना दिया गया।
जब परिवार ने पैसों की कमी बताई, तो अस्पताल ने बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचा, जहां बच्चे को भर्ती किया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चे की सेहत में सुधार हुआ। माल CHC के अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसे सामान्य बुखार था।
अधीक्षक ने यह भी बताया कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण के कई अस्पताल चल रहे हैं। उन्होंने ऐसे अस्पतालों और पैथोलॉजी पर कठोर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित करने की बात कही।
लखनऊ में किसान ने की आत्महत्या, बच्चों ने देखा फंदे पर लटका शव
लखनऊ में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम (Lucknow news)
Lucknow accident news: किसान पथ पर गलत दिशा में जा रहे बाइक सवार को टक्कर, मौत
KGMU अस्पताल में दलालों पर बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों ने दौड़ाकर पकड़ा एक आरोपी; KGMU news
लखनऊ की 34 सड़कों के लिए 42 करोड़ मंजूर, इन इलाकों में होगा काम (Lucknow news)
लखनऊ में बिजली कटौती से हाहाकार, गुस्साए उपभोक्ताओं ने तोड़ा LESA कार्यालय का गेट (Lucknow power cut)
प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने की दामाद की हत्या, Lucknow Police ने 7 पर दर्ज किया मुकदमा
लखनऊ news: LDA ने बिजनौर में ध्वस्त किए अवैध रो-हाउस, गुड़म्बा और ठाकुरगंज में भी सीलिंग
