Delhi crime news: मोती नगर DDA पार्क में चाकूबाजी, नाबालिग की मौत, एक युवक घायल
दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम को मोती नगर इलाके में DDA पार्क के पास चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पहली घटना की सूचना शाम 6:37 बजे मिली, जिसमें एक नाबालिग को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। नाबालिग के दाहिने कंधे के नीचे चाकू का गहरा घाव था।
इसके कुछ देर बाद शाम 7:50 बजे पुलिस को 25 वर्षीय मोहम्मद दानिश नाम के एक और घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। दानिश को पीठ में चाकू मारा गया था। उसे पहले आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इन घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई किसी तरह जुड़ी हुई हैं या ये अलग-अलग वारदातें थीं।
